फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिश्रिख सीएचसी में मिलीं अनियमितताएं, सीएमओ ने अधीक्षक को लगाई फटकार

Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिश्रिख का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड और महिला वार्ड को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सामग्री व्यवस्थित न मिलने पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव को फटकार लगाई। उन्होंने महिला मरीजों से टीकाकरण एवं समय पर जांच की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।
एक मरीज ने शिकायत की कि सीएचसी में सीबीसी जांच मशीन कई महीनों से खराब पड़ी है। इस पर सीएमओ ने मशीन को शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पोटैशियम की दवा स्टॉक में उपलब्ध नहीं मिली। इस पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट को तत्काल दवा मंगाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों में पंखे और एयर कंडीशनर (एसी) नियमित रूप से संचालित रखने को कहा तथा चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा न लिखें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड और महिला वार्ड में लगे कुछ एसी जर्जर एवं बंद पाए गए। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए दो नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। साथ ही जल्द ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें