सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने कोल्ड स्टोरेज संचालकों व आलू उत्पादकों के साथ बृहस्पतिवार को संवाद किया। उन्होंने मध्य वर्ष 2026 में शीतगृह में आलू के भंडारण शुल्क व अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। डीएम ने कोल्ड स्टोरेज संचालकों की समस्याओं के साथ-साथ किसानों के भंडारित आलू की तौल पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि शासन के प्रावधानों का अनुपालन होना चाहिए। कोल्ड स्टोरेज संचालकों व किसानों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। बैठक में एडीएम (न्यायिक) खालिद अंजुम, जिला उद्यान अधिकारी राजश्री आदि अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)