फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अतिक्रमण हटवाने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैया। महमूदाबाद के चतुराबेहद मोड़ पर स्थापित गांधी प्रतिमा इन दिनों गंभीर उपेक्षा का सामना कर रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रतिमा स्थल के आसपास कूड़ा-करकट और घरों का मलबा डाले जाने की शिकायत की है। प्रतिमा के आसपास अवैध अतिक्रमण का प्रयास भी किया जा रहा है। इससे प्रतिमा स्थल की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। स्थानीय निवासियों ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासियों निजामुद्दीन आजाद, अय्यूब अहमद, अब्दुल रहमान आदि ने बताया कि बिजली विभाग ने प्रतिमा के ठीक पास एक ट्रांसफार्मर रख दिया है। उनका आरोप है कि यह कदम गांधी प्रतिमा को उसके मूल स्थान से हटाने का एक प्रयास है।

स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह राष्ट्रीय महत्व की प्रतिमा है। इसका सम्मान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। साथ ही गांधी प्रतिमा के पास एक चबूतरा और शेड का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं, ट्रांसफार्मर को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें