सेना के जवान का फूलों से किया स्वागत।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। भारतीय सेना में चयनित होने के बाद डेढ़ वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर अपने गांव गोंडा देवरिया लौटे निर्भय प्रताप सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। निर्भय प्रताप का 2024 में भारतीय सेना में चयन हुआ था।
18 माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद रविवार को पहली बार वह अपने गांव लौटे। बाबा बालकराम इंटर काॅलेज परिवार व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कालेज के उप प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शुक्ल, सूरज वर्मा आदि शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे गूंजते रहे। स्वागत करने वालों में मन्नू सिंह, रामप्रताप सिंह, नितिन सिंह, जीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।