फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12वीं की आईं उत्तरपुस्तिकाएं, 10वीं का हो रहा इंतजार

Fri, 09 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 12वीं की उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आ गई हैं। 10वीं की कॉपियाें का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है अगले सप्ताह यह भी आ जाएंगी। उसके बाद परीक्षा केंद्रवार इनका वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

18 फरवरी से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा के लिए 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले चरण में इंटरमीडिएट की करीब एक लाख उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आई हैं। जीआईसी सीतापुर में इन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के आने का इंतजार हो रहा है। अफसरों का कहना है कि अगले सप्ताह यह भी आ जाएगी। 15 जनवरी के बाद विद्यालयवार इनका वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शुरू होगा वितरण
शासन की तरफ से उत्तरपुस्तिकाएं आ रही है। इन्हें सीसीटीवी की निगरानी में रखवा गया है। निर्देश मिलते ही इनका वितरण शुरू करवा दिया जाएगा।
अशोक कुमार, प्रधानाचार्य, जीआईसी सीतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें