संदना क्षेत्र के नटवलग्रंट गांव में वायरल बुखार का प्रकोप है। गांव के अधिकांश लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अनभिज्ञ है। इससे पीड़ित प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर हैं। नटवलग्रंट में बुखार तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
हालत ये है कि गांव के भोला, रुचि, मंगू, मूलचंद, सुशीला, प्रीती, अशोक, संतोष, प्रांशु, आरती, एशनी, महेश्वरी, केशना, एशमली, रोहित, बाबू, अच्छेलाल, राजकुमारी, मुकेश, पिंकी, पवन , पंकज, राजबहादुर, ललिता, रामपाल, रामा, मनोहर बुखार की चपेट में हैं। पीड़ितों का कहना है कि वह प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।