फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नल में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव पानी भरते नल में उतरे करंट की चपेट में आने से सुशीला (50) की मौत हो गई। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की कुसम्ही गांव निवासी सुशीला (50) पत्नी महेश सुबह करीब नौ बजे नहाने के लिए नल से पानी निकालने गई। बताया जा रहा है कि जैसे उन्होंने नल चलाने के लिए हैंडल पकड़ा तो उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दौड़कर इनको सूखे डंडे से छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुशीला के पति महेश और उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली रहकर कमाते हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पति और बच्चों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें