फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान कूड़ा नदी में डूबे दो इंटरमीडिएट छात्र, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

Wed, 11 Nov 2026 07:25 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मोहाना पुलिस भी पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। इसके साथ ही एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।
Register For Event
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान कूड़ा नदी में डूबे दो इंटरमीडिएट छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाना थाना क्षेत्र के मुजहना गांव के पास बुधवार को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान कूड़ा नदी में डूबने से दो युवक लापता हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद ले रही है। साथ ही एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। दोनों युवक अलग-अलग विद्यालयों में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलटीकर गांव के टोला दयापुर में ग्रामीणों के सहयोग से लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही थी। बुधवार को चार दिवसीय पूजा के समापन के बाद ग्रामीण मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे। वे मुजहना गांव के पास कूड़ा नदी पहुंचे। विसर्जन के दौरान आदित्य (18) पुत्र लखीचंद और गौतम (19) भी वहां मौजूद थे।

Trending Videos

मूर्ति विसर्जन के बाद आदित्य नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह नदी में बने गहरे कुंड में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में गौतम भी कुंड में चला गया और डूबने लगा। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे लापता हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मोहाना पुलिस भी पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। इसके साथ ही एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

 

दोनों हैं इंटरमीडिएट के छात्र, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गांव में चार दिनों से लक्ष्मी पूजा को लेकर उत्साह का माहौल था। बुधवार को ग्रामीण हंसी-खुशी मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल जाएंगी। दोनों युवकों के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। कुछ लोग नदी तट पर तलाश में जुटे रहे तो कुछ परिवारों को ढांढस बंधाते रहे।

 

विज्ञापन

परिजन के अनुसार, गौतम अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे छोटा और इकलौता बेटा है। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। वह बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज, बर्डपुर में कक्षा 12 का छात्र है। वहीं, आदित्य तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। वह मुस्लिम इंटर कॉलेज, महदेइया में कक्षा 12 में पढ़ता है। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें