फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: युवक की हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा लोटन-महराजगंज मार्ग, कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

Thu, 29 Oct 2026 01:36 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

ग्रामीणों ने घटना के पीछे शराब बिक्री को लेकर विवाद की आशंका जताई है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। भोलू परिवार का इकलौता बेटा था।
Register For Event
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास बुधवार दोपहर भोलू गौड़ उर्फ शिवा (20) की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की मांग को लेकर लोटन-महराजगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान के समझाने पर लोग माने।
विज्ञापन


घर के काम से निकला था भोलू
परिजनों के अनुसार, खखरा निवासी भोलू बाइक से घर के काम से निकला था। बेलौहा गांव के जंगल के पास गांव के ही अभिलाष उपाध्याय ने कथित तौर पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल भोलू को पुलिस सीएचसी लोटन ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

शराब बिक्री को लेकर विवाद की आशंका
ग्रामीणों ने घटना के पीछे शराब बिक्री को लेकर विवाद की आशंका जताई है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। भोलू परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 14 मई को हुई थी। पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। घटना से गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें