फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल आज

Mon, 23 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए 12 व 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल 23 मार्च से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को खेल साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में जिम्नास्टिक और तैराकी के साथ 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में विभिन्न खेलों के लिए बालक-बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को खेल साथी पोर्टल पर लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें