फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोल्ड बार सीधे नहीं बेचेंगे व्यापारियों ने भरी हामी

Sun, 17 May 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वैश्विक परिस्थितियों और सोने के बढ़ते निवेश कारोबार के बीच प्रशासन अब सराफा बाजार को लेकर सतर्क हो गया है।
शनिवार को तहसील बांसी में आयोजित बैठक में प्रशासन ने सराफा कारोबारियों से 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और गोल्ड बार की सीधे ग्राहकों को बिक्री नहीं करने की अपील की, जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में हुई बैठक में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने कारोबारियों को मौजूदा हालात में सतर्क व्यापारिक व्यवहार अपनाने की सलाह दी। जीएसटी विभाग के उपायुक्त विजय सिंह बिसेन और सिद्धार्थ सौरभ बंधु ने व्यापारियों से कहा कि नए बुलियन और गोल्ड बार की बिक्री के बजाय पुराने सोने की रिसाइक्लिंग और री-डिजाइनिंग को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें