फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन काटने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका को देखा, जिसमें वार्ड बॉय ओम प्रकाश गौड़, वरिष्ठ सहायक ज्ञानचंद्र शर्मा, स्टाफ नर्स मधु समीधा अनुपस्थित पाई गईं। डीएम ने अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा ओपीडी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि को देखा गया। एचआरपी महिलाओं का अल्ट्रासाउंड का डाटा बीपीएम और बीसीपीएम को नहीं मालूम था, जिसे अपडेट करने के लिए बीपीएम व बीसीपीएम को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें