फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चैंबर का नहीं लगा ढक्कन, राहगीर हो रहे घायल

Sun, 22 Feb 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम महोखवा के बनगाई नानकर में जलनिकासी के लिए सड़क के बीच में अंडरग्राउंड नाली की जगह-जगह बने चैंबर ढक्कन नहीं लगा है। इससे आने-जाने वाले राहगीर और छोटे बच्चे उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड नाली के जगह-जगह बने चैंबर का ढक्कन नहीं होने से गांव के दिनेश यादव की तीन वर्षीय बिटिया मुन्नी, रामपाल चौधरी की पांच साल की बेटी गुड़िया गिर कर घायल हो चुकी है। यही नहीं कई बार बाइक और साइकिल सवार भी अंधेरे के कारण उसमें गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। सड़क के बीचो-बीच में तीन वर्ग फीट का गड्ढा होने के कारण टेंपो और अन्य छोटे वाहनों को गांव में आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगभग चार साल बाद भी यहां ढक्कन निर्माण नहीं हो सका। गांव के सत्य प्रकाश, सनोज, रमेश चंद्र, प्रकाश आदि ने बताया कि ढक्कन निर्माण की नितांत आवश्यकता है नहीं तो आए दिन लोग चोटिल होते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें