फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छात्रा ने लगाया प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप

Thu, 07 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के पोखरा गांव में स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट महाविद्यालय की एमए फाइनल की छात्रा प्रीति ने काॅलेज के प्रिंसिपल के ऊपर 28 अप्रैल को परीक्षा के दौरान प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा वसूली का आरोप लगाया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल होता रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में एमए फाइनल की छात्राओं से परीक्षा के दौरान दो रुपये रुपये मांगे गए। पैसे न देने पर प्राचार्य ने कॉपियां छीनकर परीक्षा से बाहर कर देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने डीएम से लेकर विश्वविद्यालय तक की इसकी शिकायत की है। प्रीति में कहा कि प्रैक्टिकल के नाम पर दो हजार रुपये मांगे गए, लेकिन उस समय हमारे पास एक हजार रुपया था, जिसको लेने से इन्कार कर परीक्षा की काॅपी लेकर बाहर निकाल दिया गया। इस संबंध में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट महाविद्यालय के प्रिंसिपल हारिस अंसारी ने बताया कि आरोप निराधार है। प्रीति को परीक्षा के दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन नकल करते हुए पकड़ा गया था और वो काॅपी छोड़ कर चली गई थी। किसी प्रकार के कोई पैसे की बात नहीं हुई है, आरोप गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें