फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल और गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि और नीट परीक्षा रद्द करने के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में प्रर्दशन कर एसडीएम कर्मेंद्र कुमार को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मशाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मशाल ने कहा कि किसान इस समय डीजल-पेट्रोल और गैस के लिए सुबह से कड़ी धूप में लाइन लगा रहे हैं। बावजूद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने से किसान और आम जनमानस पर गहरा असर पड़ा है। बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ती जा रही है। नीट की परीक्षा रद्द होने से हजारों छात्रों के मेहनत पर भाजपा की सरकार ने पानी फेर दिया है। कहा कि फसलों में जब खाद डालने का समय आता है। तब खाद गायब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर बाजार में महंगे दामों पर खरीदकर किसान खेतों में खाद डालने को विवश हो जाते हैं। एक बोरी खाद के लिए किसान दूर-दूर तक भटकते फिरते हैं। मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि नोट बंदी में लाइन, कोरोना में लाइन, अब डीजल-पेट्रोल और गैस के लिए लंबी लाइन में में लगना पड़ रहा है। तेल व गैस के दाम बढ़ने से छोटे व गरीब तबके के लोगों पर काफी असर पड़ गया है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। किसानों को समय से खाद व बीज उपलब्ध कराएं और आवश्यक वस्तुओं को महंगाई से दूर रखा जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान राम मिलन भारती, गोपाल फौजी, घनश्याम यादव, आरती, गीता निर्मला सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें