फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में सगी बहनें लापता, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। दोनों सगी बहने हैं। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 15 और 17 वर्ष की दो सगी बहनें घर से बिना किसी को बताए कहीं लापता हो गईं। शाम तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के पास उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
किशोरियों की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
उन्होंने पुलिस से बेटियों की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिल्हिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया थाना राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों बालिकाओं की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें