पथरा। मिश्रौलिया गांव निवासी पप्पू (35) की घर लौटते समय बाइक से गिरकर मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।पप्पू (35) पुत्र राम लौटन जो किसी काम से बाइक से खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे पर गया था। देर सांय घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास ही पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क पर गिरने से घायल हो गया। परिजन पीएचसी बांसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।