फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संचालन से पहले ही टूट गई पानी की पाइपलाइन

Thu, 27 Nov 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। सरकार की ओर से संचालित हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत साहा गांव में लगाया गया पाइप संचालन से पहले ही टूट गया है। इससे लोगों को पीने की पानी मिलने की उम्मीद टूट गई है जबकि अभी तक कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व शुरू हुई सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना पर आधा अधूरा पंप घर का निर्माण कार्य किया गया है। सोलर पैनल भी लगा दिया गया है, लेकिन कार्यदायी संस्था की उदासीनता से लाखों की लागत से निर्मित परियोजना बेकार पड़ी है। एक वर्ष पूर्व गांव के अधिकांश घरों पर टोटी का पाइप भी लगा दिया गया था। लेकिन पानी सप्लाई का काम अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण तीन साल से काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।
इससे आज तक लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। गांव के राजेश कुमार, अनंत शुक्ल, सिल्लू ओझा, अनूप कुमार, अनिल कुमार, प्रेमचंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने जल निगम विभाग से काम पूरा कर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें