फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति से ग्रामीणों को किया जागरूक

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। थाना खेसरहा क्षेत्र के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के पूरनजोत गांव के पंचायत भवन में मिशन शक्ति के तहत आयोजित चौपाल को सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्त हों स्वावलंबी हो और उन्हें अपने अधिकारों के पूरी जानकारी हों, इसके लिए शक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षित होना पहली आवश्यकता है, इसलिए आपको बिना भेदभाव के अपनी बच्चियों के संपूर्ण विकास के हमेशा सजग रहने की जरूरत है। थानाध्यक्ष अनूप मिश्र ने साइबर क्राइम के अलावा महिलाओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्डलाइन आदि की जानकारी दी। चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव, महिला कांस्टेबल व प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम लोधी के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व किशोरियां भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें