फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तापमान घटा... धूप खिलने से बढ़ी उमस

Thu, 09 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन धूप खिले रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। इससे नौ बजे के बाद धूप के कारण लोगों को घर से निकलने में असहजता होने लगी। इससे ऑफिस जाने वालों ने छाते का उपयोग किया। गर्मी व उमस बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। देर शाम को गर्मी से राहत मिली तो लोग त्योहार को लेकर खरीदारी में जुट गए। शाम को तापमान कम होने से उमस से भी लोगों को दिन की अपेक्षा कुछ राहत मिल गई, जिससे लोग उमस व गर्मी से राहत मिलती रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तेज धूप खिलेगी। हालांकि, तापमान कम होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें