फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा ब्लॉक परिसर में धरना देते सवर्ण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
- डुमरियागंज के बैदौला चौराहे से नारेबाजी और प्रदर्शन कर तहसील परिसर में सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

भनवापुर। यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए लागू किए गए नए कानून यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्रों व स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। अभय त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी बैदौला चौराहे से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान गोपाल पांडेय, सचिन पांडेय, ऋषभ पाठक, हिमांशु पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी, अंकित चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें