फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंद मिला पीएचसी कर्मियों का वेतन रोका

Tue, 30 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नौवागांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:00 बजे बंद था। इसकी शिकायत किसी ने डीएम से कर दी और डीएम ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौवागांव में वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट और एलटी सहित तीन कर्मचारी कार्यरत हैं। सुबह लगभग 10:00 बजे उधर से जा रहे आलोक श्रीवास्तव ने अस्पताल बंद देखा और उन्होंने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी को भेजते हुए शिकायत की। जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौवागांव में कार्यरत सभी कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें