मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें जांच रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं होगा। उनके मोबाइल पर ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। मेडिकल कॉलेज में अब सीआर नंबर से वार्ड में ही जांच रिपोर्ट देखने की कवायद शुरू की गई है। इससे मरीजों को नए भवन व एमसीएच विंंग से पुराने भवन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन व एमसीएच विंग में मरीजों को भर्ती किया जाता है, जबकि पुराने भवन में इमरजेंसी की सुविधा है। पुराने भवन में ही ब्लड सैंपल और पैथोलॉजी है। इसलिए भर्ती मरीजों को जांच के लिए पुराने भवन जाना पड़ता है। उसके बाद तीमारदारों को रिपोर्ट लेने के लिए पुराने भवन के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब इस परेशानी से मरीजों और तीमारदारों को निजात मिलने वाली है। वार्ड में मौजूद कंप्यूटर पर सीआर नंबर डालते ही सभी जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी।
उसी अनुसार मरीजों का दवा चलाया जाएगा। प्राचार्य प्राे. राजेश मोहन ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए रिपोर्ट को वार्ड में ही देखने की व्यवस्था दी गई है। इससे मरीजों को अब पुराने भवन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।