डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर में तैनात सफाईकर्मी पर ग्राम प्रधान के फर्जी मोहर लगाकर पेरोल भरकर वेतन निकाल लेने का आरोप लगा है। इसमें उसे एडीओ पंचायत ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। आरोप है कि सितंबर में लगभग 10 दिन से भी अधिक समय तक सफाईकर्मी इंद्रजीत गांव में अनुपस्थित था फिर भी पूरे महीने का वेतन उसके खाते में आ गया। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान द्वारा जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि सफाईकर्मी ने फर्जी मोहर बनवाकर पेरोल पर ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके कार्यालय में पेरोल जमा किया।