बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र करही मस्जिदिया गांव में बृहस्पतिवार को मिले नवजात को मेडिकल कॉलेज स्थित चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। ओबैदुल्लाह पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम खैरटिया ने थाना शिवनगर डिड़ई को मोबाइल फोन से सूचना दी कि करही मस्जिदिया गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे साफिया पत्नी मो. हुसैन के दरवाजे के सामने एक नवजात शिशु पड़ा है।