राजकीय पुस्तकालय में लगाया गया बायोमेट्रिक। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अब बायोमेट्रिक से हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही लगातार तीन माह तक पुस्तकालय में नहीं आने वाले अभ्यर्थियों की सदस्यता भी रद्द की जाएगी।
पुस्तकालय में अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई नए कार्य करवाए जा रहे हैं। इसमें केबिन की सुविधा के साथ अभ्यर्थी को निजी लॉकर भी दिया जाएगा, जिसमें वह अपने जरूरी सामानों को रख पाएंगे। इसके साथ वह पढ़ाई के लिए एकांत जगह भी पा सकेंगे। पुस्तकालय के प्रथम तल पर 30 सीट पर केबिन की सुविधा दी जा रही है। इससे अभ्यर्थी अपने किताब व लैपटॉप के साथ एकांत में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए डिजिटल व अन्य किताबों को भी खरीदा जा रहा है। वर्तमान समय में 10 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध रहेंगी। जिससे अभ्यर्थियों को यूपीएससी, एसएसी, नीट जेई के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।