फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने किया लुंबिनी का दौरा

Sat, 10 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के लुंबिनी विकास ट्रस्ट के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ने जनरल रमन को भगवान बुद्ध की एक प्रति
विज्ञापन
खुनुवां। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आरएस. रमन ने बृहस्पतिवार को नेपाल के पवित्र धार्मिक स्थल लुंबिनी का आधिकारिक दौरा किया। वहां पहुंचने पर लुंबिनी विकास ट्रस्ट के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल रमन ने लुंबिनी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली मायादेवी मंदिर, पुष्पकारिणी तालाब तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए पीपल के वृक्ष का भी दर्शन किया। लुंबिनी की शांत और आध्यात्मिक विरासत से वे विशेष रूप से प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन

इस अवसर पर लुंबिनी विकास ट्रस्ट के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ने जनरल रमन को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें