फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोमांचक मुकाबले में किंग इलेवन विजयी

Mon, 19 Jan 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। शोहरतगढ़ क्षेत्र के गांव नड़ौरा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। किंग इलेवन और साहिल 11 के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में किंग इलेवन की टीम ने 76 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में साहिल एकादश की टीम ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 111 रन बनाए। टीम से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अनुराग ने 50 रन की पारी खेली। संतोष ने 31 रन का योगदान किया। साहिल एकादश के मोहसिन को तीन विकेट मिले। किंग इलेवन की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को 112 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहिल एकादश की पूरी टीम महज 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। किंग इलेवन की तरफ से संतोष और आशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके। संतोष के शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। नड़ौरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आयोजक विवेक कुमार उपाध्याय व कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें