फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांप काटने की स्थिति में रोगी को रखे शांत

Mon, 22 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में सोमवार एकेडमिक ब्लॉक स्थित लेक्चर थिएटर में अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश व रेबीज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्पदंश होने पर तत्काल बचाव स्वास्थ्य सलाह लेने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने कहा कि किसी को सांप काटने की स्थिति में रोगी को शांत रखें। प्रभावित अंग को स्थिर रखें और किसी भी परंपरागत गलत तरीकों (जैसे घाव काटना या कसकर बांधना) से बचना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है कि रोगी को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही रेबीज के संदर्भ में उन्होंने प्राथमिक सावधानियों और समय पर उपचार के महत्व पर भी जानकारी दी हैं। प्रो. नौशाद आलम ने कहा कि वह भविष्य में चिकित्सक बनने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी कार्य करें, जिससे जनमानस को समय पर सही जानकारी मिल सके और अनावश्यक भ्रांतियां से बचाया जा सके। डॉ. समीर ने कहा कि वे इस ज्ञान को केवल अपने तक सीमित न रखें बल्कि ग्रामीण और शहरी समुदाय में जाकर आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सही समय पर दी गई जानकारी और उपचार से जिंदगियां बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें