फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : शिकायतों का निदान नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Sat, 25 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए के प्रत्येक तहसीलों के पांच-पांच प्रकरणों और अन्य विभागों के प्रकरणों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता है। इसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। इसके साथ ही ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावली प्रेषित करने का निर्देश दिए। किसी भी शिकायतकर्ता के प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित है तो लेखपाल व कानूनगो की रिपोर्ट पर कोई भी मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर शिकायतकर्ता का संतुष्ट फीडबैक प्राप्त करेंगे। सभी विभागों के अधिकारी स्थल पर जाकर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। यदि प्रकरण विभाग से संबंधित नहीं है तो 48 घंटे में उसे संबंधित विभाग को प्रेषित करें। समस्त विभागों के अधिकारियों को आईजीआरएस के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, तहसीलदार रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें