फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क खाेदी है तो उसे ठीक भी कराएं

Thu, 11 Dec 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी समय से फीडिंग कराए। कार्य में प्रगति लाकर जनपद की रैंकिंग प्रथम श्रेणी में लाने के लिए सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराकर टेस्टिंग कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराए। जो भी ओवरहेड टैंक पूर्ण हो गएं हैं, टैप कनेक्शन पूर्ण कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही पाइप डालने के लिए जो सड़क खोदी गई है, उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पाई गई उन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समय में ही ट्रांसफॉर्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार तत्काल हटवाएं। पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने के साथ इसमें सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें