फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाभार्थियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें

Wed, 12 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पाई गई, उनपर नाराजगी व्यक्त करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समय में ट्रांसफाॅर्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। कोई भी ट्रांसफाॅर्मर खुले में न रहे। उन्होंने जाली लगाने के निर्देश दिए। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें