फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जोगिया में अलाव जलाने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। तापमान में गिरावट के कारण ठंड का कहर जारी है। गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का भी सहारा लिया जा रहा है। ठंड के साथ सर्द पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जोगिया चौराहे पर बाजार में लोग कम दिख रहे हैं। दिन के समय भी लोगों की भीड़ कम देखी जा रही है। लोग जरूरी कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं। शीतलहर के बीच प्रशासन द्वारा अबतक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ओम प्रकाश, राहुल मिश्रा, पिन्टू, मनीष मोदनवाल, विजय कुमार, सूरज, विरेंद्र, दिलीप कुमार, भोलू, उमेश कुमार, पंकज ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है। अभी तक चौराहे पर अलाव नहीं जलवाया गया है। लोगों ने पंचायत प्रशासन से जोगिया चौराहा पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें