फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज शाम पांच बजे होगा भव्य दीपाेत्सव कार्यक्रम

Sat, 27 Sep 2025 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित लगभग दो हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ मां वटवासनी गलापुर स्थान पर आज 27 सितंबर दिन शनिवार पंचमी तिथि को भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम और जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शारदीय नवरात्र में यह कार्यक्रम शनिवार पंचमी तिथि को आयोजित होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और स्थान के सर्वर कर राजा योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी लाखों दीपक से मां के स्थान को सजाया जाएगा। 5:00 बजे से भजन गायक सरवन सुल्तानपुरी और उनकी टीम की ओर से जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें