फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला में सिर्फ दाने और भूसे पर आश्रित है गोवंश

Sun, 21 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के कान्हा गोशाला में मौजूद गोवंश सिर्फ भूसा व दाने पर आश्रित है। नाद से हरा चारा नदारद है। गोशाला में 102 के सापेक्ष 86 गोवंश मौजूद है। 20 गोवंश को सुपुर्द करने का कर्मचारियों का दावा है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम के पड़ताल में कान्हा गौशाला में एक गोवंश घायल दो की सेहत खराब पाई गई। वह जमीन से उठने में असमर्थ थे। इनकी देखभाल के लिए नगर पंचायत एक सुपरवाइजर व छह कर्मचारियों की नियुक्ति की है, लेकिन दोपहर करीब 01:00 बजे गोशाला में सिर्फ एक कर्मचारी मौजूद था। मौके पर मौजूद कर्मचारी बुद्धि राम ने कहा एक कर्मचारी हमारे साथ रहते वह मोटर साइकिल बनवाने बाजार गए हैं। बाकी सब गोशाला का कार्य पूर्ण कर के घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें