डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील के अधिवक्ता खिलाफ मंगलवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई फेसबुक पर एक धर्म विशेष को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के संबंध में की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया की उन्हें अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार रावत की फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली। इसके आधार पर शांतिभंग और सौहार्द को बनाए रखने के लिए स्वतः संज्ञान में लेते केस दर्ज कर पुलिस इस विवादित पोस्ट की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।