भारतभारी। संचारी रोग और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही त्वरित व समुचित उपचार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा बहू गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। संचारी रोग अभियान में आशा बहू पानी शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की टैबलेट भी बांट रही हैं। लोगों को नाली की सफाई और गंदा पानी इकट्ठा न हो, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे मच्छर से बचा जा सके। सीएचसी क्षेत्र के गरदहिया गांव में आशा अनीता ने घर घर लोगों को जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने गांव-गांव जाकर दस्तक अभियान में जागरूक कर रहे हैं।