बिस्कोहर। नपं के कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा व ग्राम पंचायत गदाखौवा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस महोत्सव के अवसर पर भाषण, कविता, पोस्टर निर्माण, पेपर क्राफ्टिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8वीं तक विद्यार्थियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पूर्व कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा में प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने गुरु गोविंद सिंह के दोनों वीर साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के देश और धर्म की रक्षा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कक्षा सात की अंजलि चौधरी, पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा सात के मन्नू चौधरी और निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह के कृष्णा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदाखौवा में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित पेपर क्राफ्टिंग की प्रतियोगिता में कक्षा आठ के हंसराज ने प्रथम, कक्षा छह की पूजा ने दूसरा और कक्षा सात की नंदनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान ममता कुमारी, यशोदानंद मिश्र, राम प्रसाद मौर्य, अंजलि कुमारी, सरिता गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, मुराती देवी आदि मौजूद रहीं।