फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना विवाद वाले वरासत प्रकरण लंबित होने पर होगी कार्रवाई

Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में राजस्व वाद एवं वसूली के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोई भी प्रकरण लंबित न रहे समय सीमा के अंदर निस्तारण कराएं। सभी निर्विवाद वरासत की कोई प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के स्तर पर लंबित होने पर उनको नोटिस निर्गत करें। धारा-24 के वादों को पोर्टल पर फीडिंग कराने के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करने के साथ उसे तत्काल कब्जा मुक्त कराएं तथा अभियान चलाकर चक मार्ग को चिह्नित कराएं। खंड विकास अधिकारी से समन्वय बनाकर चक मार्ग का मिट्टी पटाई का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वरासत के प्रकरणों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें