फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या में सरयू स्नान के लिए रवाना हुआ नेपाली श्रद्धालुओं का जत्था

Tue, 28 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। कार्तिक मास के पावन अवसर पर अयोध्या में सरयू स्नान और दीपदान करने के लिए सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले से श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को खुनुवां बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचा। 13 बसों में सवार होकर सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के खुनुवां से लगभग एक किलोमीटर दूर पुराने एसएसबी कैंप के पास नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पहुंचे। कई लोग मोटरसाइकिलों से बसों तक आए, जबकि कुछ महिलाएं और पुरुष सिर पर गठरी रखे पैदल ही बॉर्डर पार कर जत्थे से जुड़ गए।
तीर्थ यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा लगभग छह दिनों तक चलेगी, जिसके दौरान वे अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान कर दीपदान और भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

परंपरा के तौर पर नेपाल के कपिलवस्तु जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या पहुंचते हैं। सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने सभी बसों व यात्रियों की औपचारिक जांच के बाद उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दी। श्रद्धालुओं के जत्थे के प्रस्थान से खुनुवां सीमा क्षेत्र में पूरे दिन भक्ति, उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें