फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर पकड़ा टर्की का 19 बोरी मक्का

Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने रविवार सुबह दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 बोरी तुर्किये का मक्का और दो बोरी यूरिया बरामद किया। इस दौरान टीम ने नेपाल के रूपन्देही के बंजरही निवासी शिवनारायण यादव को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली कि बाॅर्डर पर कुछ लोग सामान लेकर आ रहे हैं। सूचना पर टीम सीमा पर स्थिति पिलर संख्या 556/1 के पास पहुंची तो खेत के रास्ते साइकिल पर सामान लेकर कुछ लोग नेपाल से भारत की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी नजर नाका दल पर पड़ी। वह साइकिल सहित सामान गिराकर नेपाल सीमा में भाग गए। नाका दल द्वारा सामान की जांच की गई तो चार साइकिल पर कुल 19 बोरी तुर्किये का मक्का बरामद हुआ। बरामद मक्का और साइकिल को जब्त कर कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां को सुपुर्द कर दिया गया।
इसके अलावा सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने गश्त के दौरान सीमा स्थित पिलर संख्या 543/1 के नजदीक भारत से नेपाल ले जा रहे बाइक सवार नेवाली व्यक्ति को दो बोरी यूरिया के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवनारायण यादव निवासी बंजरही जिला रुपन्देही, नेपाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें