सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लाॅक क्षेत्र में तैनात सेक्रेटरी हरेंद्र पांडेय का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है की जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत ले रहा था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
वायरल वीडियो में एक युवक रुपये देते दिखाई दे रहा है, जिन्हें अधिकारी अपनी ऊपर वाली जेब में रख लेते हैं। हालांकि इस वीडियो की सम्मान निधि एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभाव से सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया है साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए है।