भारतभारी/शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 32 गांव में मंगलवार को संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन हुआ। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने क्षेत्र के शाहपुर पहुंचकर माता बैठक का औचक निरीक्षण किया तथा बैठक में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अधीक्षक बताया कि आशा बहुएं सभी गर्भवतियों के प्रसव की जन्म की योजना तैयार करें और एएनएम तीसरी तिमाही में पूर्व और वर्तमान गर्भावस्था के आधार पर गर्भवतियों को प्रसव केंद्र की जानकारी दें, जिससे समय रहते अभिभावक के द्वारा प्रसव केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षित पर प्रसव करवाते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि एएनएम गांव में पहुंच कर आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें, जिससे आशा बहुओं के कार्यों में गुणवत्ता लाई जा सके। ड्यू लिस्ट अपडेट और वैलिडेट करने के बाद बुलावा पर्ची का वितरण करें। ड्यू लिस्ट में शामिल लाभार्थियों को टीकाकरण दिवस पर बुलाकर सेवाएं दें।
इस दौरान एएनएम पूनम कुमारी, मो.हामिद, अभिषेक गौतम, सुजाता, निर्जला, मुबारक, कनीज फातिमा आदि मौजूद रहीं।