फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीलगाय को बचाने में दीवार से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महदेवा बाजार(सिद्धार्थनगर)। सदर थाना क्षेत्र के बरोहिया खालसा गांव के पास शुक्रवार रात एक कार नील गाय को बचाने के चक्कर में दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार शिवकुमार (30) की मौत हो गई। घायलों को इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। इधर, युवक की मौत की जानकारी पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोहांस सुमाली गांव निवासी बजरंगी गोस्वामी अपने पुत्र बंशी के साथ देर रात कार से गनेरा गांव निवासी शिवकुमार, उसी गांव के सलमान (20) के साथ निकले थे। बताया जा रहा है कि अभी वह क्षेत्र के ही बर्रोहिया खालसा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बजरंगी को छोड़कर सभी कार सवार घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर शिवकुमार की मौत हो गई। जबकि, बंशी और सलमान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे शिवकुमार : बजरंगी ने बताया कि सभी को लेकर सलमान को कपड़ा दिलाने महदेवा बाजार गया था। वापस आते समय हादसा हो गया। शिवकुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। शहर कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पर पोस्टमार्टम होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें