फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादल आए पर बरसे नहीं, मानसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई बेचैनी

Wed, 08 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को मानसून मेहरबान रहा लेकिन सिद्धार्थनगर में बादल केवल आंख-मिचौली करते रहे। आसपास के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज होने के बावजूद जिले में लोग और किसान बारिश का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिद्धार्थनगर से सटे महराजगंज के नौतनवा में 40 मिमी, फरेंदा में 13.2 मिमी और महराजगंज मुख्यालय पर 9.7 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में 1.6 मिमी तथा बस्ती में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 70 मिमी, प्रयागराज के कोरांव में 58 मिमी, चुर्क में 50.8 मिमी और मिर्जापुर के चुनार में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद सिद्धार्थनगर में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 5.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बारिश में देरी का सबसे अधिक असर खेती पर दिखाई देने लगा है। धान की रोपाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है और किसान खेतों में पानी भरने का इंतजार कर रहे हैं। खरीफ फसलों की बुवाई भी अच्छी बारिश पर निर्भर है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा भी हो सकती है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो सिद्धार्थनगर में भी मानसून जल्द सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें