फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Wed, 22 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए 6, 7 और 8 मई 2026 को विशेष लोक अदालतें आयोजित होंगी।
विज्ञापन

सचिव शैलेंद्र नाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार यह आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को सुबह 10 बजे से सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर, बाह्य न्यायालय बांसी, डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा तथा जिला कारागार सहित जनपद के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित होगी।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम के मामले, पुराने लंबित वाद, ई-चालान, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम व अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें