फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुर्घटना में घायल नगर पालिका कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मार्ग दुर्घटना में घायल नगर पालिका के चपरासी धर्मवीर सहानी निवासी बाल्मीकि नगर की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शव घर पहुंचने पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासदों के साथ मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

नगर पालिका में चपरासी के पद पर कार्यरत धर्मवीर सहानी निवासी बाल्मीकि नगर रविवार की शाम अपनी बाइक लेकर किसी काम से बाईपास की तरफ गए हुए थे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुन्डी बाईपास चौराहा के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें