फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहदों पर नजर, बेटियों को सुरक्षा का भरोसा

Fri, 19 Jun 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्कूल-कॉलेजों के बाहर मंडराने वाले शोहदों पर पुलिस की नजर रही तो गांवों की चौपालों में बेटियों को सुरक्षा और अधिकारों का पाठ पढ़ाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलेभर में चले कार्यक्रमों में पुलिस ने एक ओर चेकिंग अभियान चलाया वहीं महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
बांसी क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बांसी बाजार, रानीगंज तिराहा, रतन सेन इंटर कॉलेज, सोनखर और बाजार डीह मिठवल समेत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। टीम ने महिला दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के संगवारे, मिश्रौलिया के होरीलापुर पूर्वी, कपिलवस्तु के बिशुनपुर, खेसरहा के पगारे, उसका बाजार के महादेवा राय, शोहरतगढ़ के बाणगंगा बैराज और भवानीगंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा गांव में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें