फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांशीराम आवास में जल्द दूर होगी समस्या, जलभराव से राहत की उम्मीद

Fri, 19 Jun 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से केंद्रीय विद्यालय के बगल में बन रही नाली
विज्ञापन

36 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर नाली का कराया गया है निर्माण
सिद्धार्थनगर। बरसात के मौसम में जलभराव से डूबने वाले कांशीराम मोहल्ले के लोगों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। जलनिकासी के लिए नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण कराया जा रहा है। 36 लाख रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय के बगल से दो सौ मीटर नाली का निर्माण हुआ है। वहीं, थरौली मंदिर के निकट भी नाली निर्माण कराया जाना है। केंद्रीय विद्यालय के बगल से निकली नाली अशोक मार्ग पर हाईवे से जुड़ा है, जिसके माध्यम से कांशीराम कॉलोनी का गंदा पानी हाईवे के नाले में गिरेगा।
हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव से कांशीराम कॉलोनी की सड़कें और गलियां डूबी रहती हैं। कॉलोनी में बनी पुरानी नाली क्षतिग्रस्त और नीचे होने के कारण जलनिकासी नहीं हो पाती है। कांशीराम कॉलोनी में लगभग एक हजार परिवार रहते हैं, जहां आवागमन के लिए बनी सड़क और गलियों किनारे स्थित नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जलनिकासी की समस्या को देखते हुए कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने कई बार अधिकारियों से जलनिकासी व्यवस्था करने की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव और ईओ अजय कुमार सिंह के साथ कॉलोनी निवासियों से वार्ता की थी। साथ ही एनएचएआई और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पहुंचकर समस्या के निदान के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका की ओर से कॉलोनी से जलनिकासी के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके निर्माण से कांशीराम कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीराम कॉलोनी से जलनिकासी की सुविधा के लिए केंद्रीय विद्यालय के बगल से नाली निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही कॉलोनी के पूरब से भी नाली निर्माण कर हाईवे के नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे यहां जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें