फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान की दी गई जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत उसका बाजार बीआरसी पर चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान, अंग्रेजी भाषा के प्रारंभिक ज्ञान और एनसीईआरटी से संरेखित नई पाठ्य पुस्तकों के आधार पर शिक्षण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण नोडल बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक दक्षता विकसित करने के लिए प्रभावी शैक्षिक रणनीतियों से अवगत कराया गया। एससीईआरटी द्वारा संशोधित एनसीईआरटी की नई पुस्तकों और शैक्षिक संदर्शिकाओं के आधार पर शिक्षण को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित के कौशल विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण, मूल्यांकन तकनीक और बाल केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। प्रशिक्षण का संचालन एआरपी आरके सिंह, बाल गोविंद पटेल, अमित त्रिपाठी और नरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रदीप जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, पशुपति नाथ, शंभू सिंह, गुलाबचंद, सरिता शुक्ला, शिखा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें